नई दिल्ली
बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना बीते साल 5 अगस्त को तख्तापलट के बाद देश छोड़कर अचानक ही निकली थीं। उन्हें बांग्लादेश की मिलिट्री का विमान लेकर रवाना हुआ था और अचानक ही दिल्ली सटे गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उनका विमान उतरा। भारत से लेकर बांग्लादेश तक की मीडिया में यही चर्चा थी कि वह कोलकाता उतरेंगी, लेकिन दिल्ली पहुंचकर उन्होंने साबित कर दिया कि पूरी प्लानिंग के साथ वह ढाका से निकली हैं। वह तब से अब तक भारत में ही रह रही हैं। अब उनकी बांग्लादेश से गाजियाबाद तक की यात्रा पर बांग्लादेश की मीडिया में छपा है। इसमें बताया गया है कि आखिर कैसे शेख हसीना ने बांग्लादेश से एग्जिट किया और सीधे गाजियाबाद पहुंचीं।
अब बांग्लादेश के एक अखबार में छपी डिटेल में बताया गया है कि वह मिलिट्री के प्लेन से रवाना हुई थीं। उनकी टीम की ओर से जानबूझकर यह प्रचार किया गया था कि शेख हसीना कोलकाता के लिए रवाना हुई हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ था और वह दिल्ली ही आना चाहती थीं। फिर भी उन्हें लेकर आने वाले मिलिट्री प्लेन ने कोलकाता का ही रूट पकड़ा था। इसकी वजह यह थी कि बांग्लादेश से यदि कोलकाता के लिए विमान रवाना होते हैं तो वे बहुत कम देर ही बांग्लादेश के एयरस्पेस में रहते हैं। वहीं यदि दिल्ली के प्लेन निकलते हैं तो उन्हें लंबे समय तक बांग्लादेश की सीमा में रहना होता है। शेख हसीना नहीं चाहती थीं कि अब उनका प्लेन ज्यादा समय तक बांग्लादेश की हवाई सीमा में रहे।
इसी के चलते उनका विमान पहले कोलकाता के लिए निकला। फिर कोलकाता से दिल्ली का रूट लिया गया। इस तरह पहले बांग्लादेश के एयरस्पेस से जल्दी ही शेख हसीना निकल गईं। फिर उन्होंने दिल्ली में पहुंचकर शरण भी ली। इसके अलावा किसी को यह जानकारी भी उनके गाजियाबाद लैंड करने तक नहीं मिल पाई कि आखिर शेख हसीना कहां पहुंचने वाली हैं। इस तरह से शेख हसीना की ढाका से सीधे दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग हुई। इसकी वजह यह भी थी कि बांग्लादेश में उपद्रवी गण भवन की ओर बढ़ रहे थे, जो पीएम का आधिकारिक आवास है।
क्या था शेख हसीना के एग्जिट प्लान का कोड नेम
शेख हसीना के जिस प्लेन ने गाजियाबाद के लिए उड़ान भरी थी, उसे स्क्वैक कोड नाम दिया गया था। उड़ान भरने के बाद ढाका से कोलकाता के लिए यह सूचना दी गई थी कि यह ट्रेनिंग वाला प्लेन है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल पर ऐसी सूचना भी इसलिए दी गई ताकि किसी भी तरह से यह पुष्टि न होने पाए कि विमान में शेख हसीना सवार हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
