यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा जेल में बंद, मिलने जाएंगे जेल में पिता, इस दिन अदालत में होगी पेशी

राज्य

हरियाणा
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा जेल में बंद है। मगंलवार को ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा मिलने जाएंगे। सोमवार को किसी वजह से जेल में बंद अपनी बेटी ने मिलने के लिए जाएंगे। सोमवार को किसी वजह से जेल में बंद अपनी बेटी से मलने नहीं गए। जेल प्रशासन की ओर से एक हफ्ते में एक बार मिलने के लिए स्वजन को कहा गया है।

वहीं नौ जून को आरोपित ज्योति मल्होत्रा को अदालत में पेश किया जाएगा। नौ जून को मामले से जुड़ी पहली सुनवाई होगी। दूसरी तरफ पुलिस की तरफ से अदालत में जल्द ही चालान पेश किया जाएगा। न्यू अग्रसेन कालोनी में रहने वाले हरीश मल्होत्रा ने बताया कि मंगलवार को जेल में बंद बेटी से मिलने के लिए जाऊंगा।

इस पहले पिछले सप्ताह बेटी से मिला था।बता दें कि 16 मई को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पुलिस ने यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को अदालत में पेश किया था। उसके बाद 17 मई को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया था। दोबारा से अदालत में पेश कर चार दिन का रिमांड लिया था। 26 मई को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry