लुधियाना
लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को लेकर तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही हैं। पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में लगातार चुनाव प्रचार तेज कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है।
कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशी भारत भूषण आशु के पक्ष में प्रचार करने के लिए 40 स्टार प्रचारकों को लगाया है। इस सूची में भूपेश बघेल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बाजवा, सचिन पायलट, सुखजिंदर सिंह रंधावा, अलका लांबा, कन्हैया कुमार, राज बब्बर समेत कई अन्य नाम शामिल हैं। आपको बता दें कि इस सीट के लिए 19 जून को मतदान होगा और 23 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

