कुरुक्षेत्र में सीएम निवास के नजदीक चोरों ने महिला से स्नेचिंग की वारदात सामने आई, घटना CCTV में कैद

राज्य

कुरुक्षेत्र 
कुरुक्षेत्र में सीएम निवास के नजदीक चोरों ने महिला से स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। चोरों ने महिला गले से सोने की चैन और मंगलसूत्र उड़ा लिए, जिससे महिला को करीब 4 लाख रुपए का नुकसान है। स्थानीय निवासियों ने कहा सेक्टर 3 चोरों का गढ़ बन चुका है। जानकारी के अनुसार सेक्टर-3 में मुख्यमंत्री निवास से करीब 100 मीटर दूर महिला सुबह सैर के लिए निकली। इस दौरान मौके को भांप रहे दो बाइक सवारों ने महिला को शिकार बनाया। महिला जैसे ही गली रोड़ से जा रही थी तो चोरों ने गले से सोने की चैन और मंगलसूत्र छीन लिए।

पुलिस को गई है शिकायत
पीड़ित महिला ने बताया कि अचानक से दो बाइक सवार गले से सोने की चैन और मंगलसूत्र तोड़ भाग गए। उनका पीछा भी किया लेकिन वो फरार हो गए। महिला ने बताया कि इन जेवरों की कीमत करीब 4 लाख रूपये है। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। 
 
अन्य जगह का क्या हाल होगा- बलिंद्र सिंह
सेक्टर-3 निवासी समाजसेवी बलिंद्र सिंह मेहला का कहना है कि सेक्टर-3 में यह पहली वारदात नहीं है, इससे पहले भी कई गाड़ियों के टायर व अन्य सामान चोरी कर चुके हैं। इससे पहले एक बुजुर्ग महिला से भी स्नेचिंग की वारदात सामने आई थी। उन्होंने कहा कि पिछले 1 महीने में यह स्नेचिंग की तीसरी वारदात है। जब मुख्यमंत्री निवास के पास की जगह ही सुरक्षित नहीं है तो शहर के अन्य स्थानों की क्या हालत होगी ये बड़ी बात है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry