फरीदाबाद
निगम आयुक्त की फेसबुक आईडी हैक कर ठगों ने हेड ड्राफ्टमैन से 75 हजार रुपये की ठगी का प्रयास किया, लेकिन हेड ड्राफ्टमैन की सूझबूझ से ठग सफल नहीं हो पाए। इस मामले को लेकर अब साइबर सेंट्रल थाने में शिकायत दी गई है। नगर निगम ओल्ड जोन में हेड ड्राफ्टमैन मनीष सहरावत ने पुलिस हेड ड्राफ्टमैन की सूझबूझ से ठग सफल नहीं हो पाए को दी शिकायत में बताया कि वह दो माह पहले ट्रांसफर होकर फरीदाबाद आए हैं।
दो दिन पहले उनकी फेसबुक आईडी पर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा का मैसेज आया कि उनका सीआरपीएफ में नियुक्त एक दोस्त फोन करेगा। उसे 75 हजार रुपये की जरूरत है। वह उसको ट्रांसफर कर दे।
इसके कुछ देर बाद ही एक व्यक्ति का फोन मनीष के पास आया। उसने अपने को निगम आयुक्त का दोस्त बताते हुए कुछ सामान की खरीदारी के लिए रुपये मांगे। मनीष को कुछ शक हुआ तो બે उन्होंने निगम आयुक्त को फोन मिलाकर रुपये मांगने के बारे में पूछा जिस पर उन्होंने कहा कि उन्होंने तो कोई रुपये नहीं मांगे हैं। बताते चलें कि अक्तूबर 2024 में धीरेंद्र नूंह जिले के डीसी थे। इस दौरान ठगों ने उनके नाम से सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर ठगी का प्रयास किया था। इस पर धीरेंद्र ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट डाल लोगों को सावधान रहने की अपील की थी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
