किसानों की समस्याओं का समाधान और कृषि योजनाओं की दी जाएगी जानकारी, यूपी में किसानों के लिए चलेगा बड़ा अभियान

उत्तर प्रदेश राज्य

लखनऊ
किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत पद्धतियों और नवीनतम प्रजातियों की जानकारी देने के लिए चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान में नौ दिनों के अंदर 4,959 स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इन कार्यक्रमों में 8,39,617 किसान भाग ले चुके हैं। 550 वैज्ञानिकों और विषय वस्तु विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत कृषि विधाओं के बारे में उनको जागरूक किया। अब अभियान में 4.58 लाख मिनी किट वितरण की तैयारी है। इनमें दलहन, तिल, मूंगफली और मिलेट्स जैसी फसलों के मिनी किट शामिल हैं। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

लोकभवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश में अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 29 मई को किया था। 12 जून तक इसका आयोजन होना है। इसमें कुल 10,125 स्थानों पर वैज्ञानिक-कृषक संवाद और प्रशिक्षण कार्यक्रम होने हैं। कार्यक्रमों में किसान और वैज्ञानिकों के बीच संवाद हो रहा है। किसानों की समस्याओं का समाधान और कृषि योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। अभियान में अब तक विभिन्न योजनाओं के लिए 4.10 अरब रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

इनमें राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 1.62 अरब रुपये, फूड और न्यूट्रीशन सिक्योरिटी के लिए 1.02 अरब रुपये और कृष्णोन्नति योजना के लिए 1.45 अरब रुपये की राशि शामिल है। इसका उद्देश्य प्रदेश में खरीफ फसलों की समय से बोआई सुनिश्चित करना और किसानों की आमदनी बढ़ाना है। पत्रकार वार्ता में कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख भी उपस्थित रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry