पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया, पति ने महिला की गला काटकर की हत्या

राज्य

सिरसा 
सिरसा के इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रहा है। यहां पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। जिले में महिला की गला काटकर की हत्या कर दी गई। इस वारदात को महिला के पति ने ही अंजाम दिया है। कस्सी से गर्दन पर वार कर घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद अफरा-तफरी मची हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना सिरसा के गांव रामपुर ढिल्लो की है। महिला की 20 साल पहले शादी हुई थी। महिला की बड़ी बेरहमी से हत्या की गई। पुलिस हत्या की वजह को ढूढ़ने में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस कार्रवाई में लगी है। 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry