बेंगलुरु के नए पुलिस कमिश्नर बने बिहार में जन्‍में सीमांत कुमार सिंह, कोरोना में लोगों के लिए बने थे संकटमोचन

राज्य

पटना 
बिहार के रहने वाले आईपीएस (IPS) अधिकारी सीमांत कुमार सिंह को बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने गुरुवार देर रात बेंगलुरु के शीर्ष पुलिस अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला। इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ के सिलसिले में कर्तव्य में लापरवाही पर शहर के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद और अन्य अधिकारियों को निलंबित कर दिया था। इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी और 56 लोग घायल हो गए थे।

बांका के रहने वाले हैं सीमांत सिंह
बता दें कि सीमांत कुमार सिंह 1996 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। इससे पहले, सिंह ‘बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन टास्क फोर्स’ में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे। वह मूल रूप से बिहार के बांका जिले के पकरिया गांव के रहने वाले हैं। उनका जन्म 10 अगस्त 1970 को हुआ था। सीमांत कुमार सिंह के बारे में कहा जाता है कि ये सख्त और समझदार अफसर हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। आईपीएस सीमांत कोरोना में लोगों के लिए संकटमोचन बने थे। उन्होंने लॉकडाउन में एक लाख से अधिक प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने में मदद की थी।

बता दें कि बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त का पदभार संभालने के कुछ ही घंटों बाद सीमांत कुमार सिंह ने शुक्रवार को कहा कि मुख्य प्राथमिकता लोगों में विश्वास पैदा करना और उन्हें यहां रहने के लिए शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करना है। जिस परिस्थिति में उन्होंने कार्यभार संभाला, उस पर उन्होंने कहा, “यह एक कठिन स्थिति है, इसमें कोई संदेह नहीं है। लेकिन बुनियादी पुलिस व्यवस्था मेरी प्राथमिकता है, और मैं अपने अधिकारियों के साथ चर्चा करूंगा और जनता व प्रेस तथा अन्य सभी लोगों द्वारा दिए गए सुझावों पर ध्यान दूंगा। उसके आधार पर, मैं एक-एक करके मुद्दों पर विचार करूंगा।” 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry