हरियाणा
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में कई जासूसों को पकड़ा गया हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है। अब एजेंसियां पंजाब के मोगा से गिरफ्तार जसबीर सिंह और हिसार की ज्योति मल्होत्रा को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी।
बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे। इसके अलावा पाकिस्तान दोनों के ISI अधिकारी दानिश सोहेल, पाकिस्तानी दूतावास में तैनात अधिकारी उमर शहरयार, पाकिस्तान पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर नासिर ढिल्लों और लाहौर में टूर एंड ट्रैवल का बिजनेस करने वाली नौशाबा (ISI एजेंट) के सीधे संपर्क में थे। इन्हीं पाकिस्तानियों ने जसबीर और ज्योति को ISI अधिकारियों से मिलवाया था।
जांच में सामने आया है कि आरोपी जसबीर सिंह ने अपने मोबाइल से कई कांटैक्ट, चैटिंग और कुछ जरूरी जानकारी को डिलीट की है। पुलिस ने फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है ताकि ये पता लगाया जा सके कि मोबाइल से क्या डिलीट किया गया है। ये भी पता लगाया जाएगा कि आरोपी पिछले दिनों किन लोगों के साथ ज्यादा मिल रहे थे। फिलहाल दोनों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जाएगी जिससे जासूसी के कई राज खुलेंगे।
वहीं ज्योति मल्होत्रा हिसार पुलिस की हिरासत में है और 9 मई को उसे दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। कुछ दिन पहले पंजाब के रूपनगर से जासूसी के ही आरोप में जसबीर सिंह नाम के शख्स को काबू किया था। ये भी ज्योति की तरह पाकिस्तान गया था और यहां पर ज्योति के साथ उसकी एक वीडियो भी नजर आई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

