गुड़गांव में चल रही कैमिस्ट शॉप में जांच के दौरान खामियां मिलने से 70 कैमिस्ट शॉप पर सीलिंग की तलवार

राज्य

गुड़गांव
गुड़गांव में चल रही कैमिस्ट शॉप में खामियां मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक विभाग के राडार पर 70 कैमिस्ट शॉप ऐसी हैं जिन्हें सील करने जैसी कार्रवाई की जा सकती है। इन शॉप पर जांच के दौरान खामियां मिलने पर विभाग इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर रहा है। ऐसे में इन्हें अगले सप्ताह से नोटिस जारी किए जाएंगे। नोटिस के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर इन कैमिस्ट शॉप को सील किए जाने जैसी कार्रवाई करने से भी विभाग गुरेज नहीं करेगा। हालांकि इन कैमिस्ट शॉप में जांच के दौरान जिस तरह की खामियां मिली हैं उससे इन कैमिस्ट शॉप के लाइसेंस सस्पेंड किया जाना तो तय है।

ड्रग कंट्रोल ऑफिसर सुरेश वर्मा ने बताया कि विभाग के शेड्यूल के अनुसार मई माह में 250 कैमिस्ट शॉप की जांच की गई थी। इस जांच के दौरान पाया गया था कि किसी ने मेडिसिन का सेल रिकॉर्ड मेनटेन नहीं किया तो कोई बिना फार्मासिस्ट की मौजूदगी के ही दवाओं को बेच रहा है। इसके अलावा भी कई अन्य ऐसी खामियां मिली हैं जिन पर संज्ञान लेते हुए उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है।
 
अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि वह दवाओं की बिक्री मामले में किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। फिलहाल इन कैमिस्ट शॉप संचालकों को नोटिस जारी किया जा रहा है। नोटिस का जवाब आने पर ही ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry