करनाल के युवक की अमेरिका में हृदय गति रुकने से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, घर में मातम छाया

राज्य

करनाल
करनाल के गुल्लरपुर गांव के रहने वाले मेहर सिह की अमेरिका में हृदय गति रुकने से मौत हुई है। 7 साल पहले जमीन बेचकर अमेरिका गया था। कुछ महीनों पहले ही ग्रीन कार्ड बना था। हादसे की सूचना जैसे ही परिजनों तक पहुंची तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घर में मातम छाया हुआ है।

मृतक की बहन परमजीत कौर ने बताया कि परिवार ने 7 साल पहले जमीन बेचकर उनके भाई को बाहर भेजा था, सिर्फ सरकार से एक मांग कर रहे हैं कि मृतक परमजीत के बेटे और उसकी पत्नी का अमेरिका जाने का कोई इंतजाम हो सके, ताकि वह वहां पर अंतिम संस्कार कर सके। मृतक की पत्नी भी रो-रोकर केवल एक मांग करती हुई नजर आ रही है कि उसे और उनके बेटे को अमेरिका जाने के लिए सरकार उनकी मदद करें।

मृतक के मामा अमरीक सिंह ने कहा जमीन बेचकर पहले ही मेहर सिह को अमेरिका भेजा था अब सिर्फ सरकार से मांग करते है किसी तरह से उनके बेटे और पत्नी को अमेरिका भेजा जाए ताकि वह अंतिम संस्कार में वहां शामिल हो सके। 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry