हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा जल्दी ही विवाह के बंधन में बंधने वाले है, हुई सगाई

राज्य

चंडीगढ़ 
हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा जल्दी ही विवाह के बंधन में बंधने वाले है। उनकी सगाई मोहाली की डॉक्टर आयना गिल के साथ हो गया है। आयना गिल बीडीएस व एमडीएस डॉक्टर हैं जो कि प्राइवेट क्लिनिक चलाती हैं। आयना गिल की मां मोहाली में डॉक्टर हैं वहीं उनके पिता भी डॉक्टर हैं।

उल्लेखनीय है कि दिव्यांशु बुद्धिराजा करनाल संसदीय सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार भी रह चुके हैं। इन्होंने वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के खिलाफ चुनाव लड़ा था। युवा दिव्यांशु बुद्धिराजा कुशल वक्ता भी हैं। इनकी गिनती पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा व उनके पुत्र सांसद दीपेंद्र हुड्डा के अत्यन्त करीबी लोगों में होती है। जानकारी है कि दिव्यांशु बुद्धिराजा व डॉक्टर आयना गिल की शादी अगस्त में होगी। 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry