पुलिस ने 20.42 ग्राम हेरोइन, 68,800 नकदी के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

राज्य

हनुमानगढ़

हनुमानगढ़ जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में हनुमानगढ़ टाउन पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 20.42 ग्राम चिट्टा (हेरोइन), 68,800 की बिक्री राशि और एक हुंडई ईऑन कार के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने दौराने गश्त हनुमानगढ़ टाउन के सतीपुरा बाईपास रोड पर जसविंद्र सिंह जटसिख, नवाब सिंह ओड, जतिन वाल्मिकी, विकास वाल्मिकी को 20.42 ग्राम चिट्टा (हेरोइन), 68,800 की बिक्री राशि सहित गिरफ्तार करते हुए चारों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

इस मामले में पुलिस उपनिरीक्षक अजय कुमार थानाधिकारी, पुलिस थाना सदर हनुमानगढ़ द्वारा जांच की जा रही है। हनुमानगढ़ जिले में जिला पुलिस अधीक्षक हरि शंकर द्वारा नशा तस्करी, अवैध मादक पदार्थों, अवैध हथियारों, जुआ, सट्टा, और संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगाम लगाने के विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry