सीएम हेमंत ने बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बोले – धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर शत-शत नमन

राज्य

रांची

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के बिरसा चौक और कोकर स्थित आदिवासी समुदाय के महान नेता और स्वतंत्रता संग्राम के प्रतीक बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया एक्स पर भी ट्वीट किया। सीएम हेमंत ने लिखा, "धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे! धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर शत-शत नमन। झारखण्ड के वीर शहीद अमर रहें! जय बिरसा! जय झारखण्ड! उनके बलिदान को हम भूल नहीं सकते।" वहीं, इस अवसर पर कल्पना सोरेन, सांसद महुआ माझी सहित अन्य मौजूद रहे।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry