झारखंड
झारखंड के गुमला में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 11000 वोल्ट के तार के संपर्क में आने के कारण एक किसान की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला जिले के सिसई थाना क्षेत्र के शिवनाथपुर का है। बताया जा रहा है कि मति गोप अपने खेत में हल चलाने के लिए गया हुआ था। इस दौरान 11000 वोल्ट का बिजली का तार की चपेट में आने के कारण किसान की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि एक हफ्ते से यह 1000 वोल्ट का बिजली का तार गिरा हुआ था। बिजली विभाग के स्थानीय विद्युत कर्मी को बिजली के तार गिरने की जानकारी दी गयी थी। बावजूद इसके तार नहीं हटाया गया था। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
