भारत के पहले डबल-डेकर फ्लाईओवर का सीएम नीतीश ने किया शुभारंभ

राज्य

पटना

पटनावासियों को देश के पहले डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर की सौगात मिल चुकी है। सीएम नीतीश कुमार ने इसका शुभारंभ किया। अशोक राजपथ पर बनी यह डबल डेकर सड़क कारगिल चौक से पीएमसीएच होते हुए सायंस कॉलेज तक जाएगी। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंत्री विजय चौधरी पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन समेत कई अधिकारियों और पदाधिकारियों के साथ मिलकर इस कॉरिडोर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इस इलाके से गुजरने वाले लोगों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। यानी अशोक राजपथ जैसे व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक का सीधा समाधान होने से लोगों का समय काफी बचेगा। एनआईटी, पीएमसीएच और सायंस कॉलेज जैसे संस्थानों तक पहुंचने में काफी आसानी होगी।

सीएम नीतीश ने यह बातें कहीं
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मौके पर कहा कि पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए लगातार काम हो रहा है। यह फ्लाईओवर इसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। डबल डेकर फ्लाईओवर का यह प्रोजेक्ट न केवल आधुनिक शहरी परिवहन का उदाहरण है, बल्कि यह पटना की बुनियादी ढांचे को नई दिशा देने वाला एक मील का पत्थर भी है।

पथ निर्माण विभाग की ओर से बताया गया कि इस परियोजना का नाम गांधी मैदान–पीएमसीएच–अशोक राजपथ–साइंस कॉलेज डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर है। यह भारत का पहला दो लेन का डबल डेकर फ्लाईओवर है। 422 करोड़ के इस परियोजना का शुभारंभ 15 जनवरी 2022 को हुआ था। 31 मई 2025 को इसका निर्माण कार्य पूरा हो गया। हालांकि 10 प्रतिशत काम अब भी शेष बचे हैं। वह भी जल्द कर लिए जाएंगे। यह कॉरिडोर गांधी मैदान से कृष्णा घाट और गंगा पथ को जोड़ेगा। साथ ही गायघाट, पटना सिटी और कच्चीदरगाह तक आसानी से लोग पहुंच पाएंगे।

दो सर्विस लेन भी बनाई गई हैं
फ्लाईओवर के समानांतर 5.50 मीटर चौड़ी दो सर्विस लेन भी बनाई गई हैं, जिससे स्थानीय आवागमन सुगम होगा। यह फ्लाईओवर खासतौर पर पीएमसीएच अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए राहतदायक साबित होगा, जिन्हें अब जाम में फंसने की परेशानी नहीं होगी।

डबल डेकर कॉरिडोर की संरचना:
ऊपरी डेक (Tier-2)

    लंबाई: 2,175.50 मीटर
    रूट: कारगिल चौक → साइंस कॉलेज
    यातायात दिशा: गांधी मैदान से साइंस कॉलेज की ओर

निचला डेक (Tier-1):

    लंबाई: 1,449.30 मीटर
    रूट: पटना कॉलेज → गांधी मैदान
    यातायात दिशा: साइंस कॉलेज से गांधी मैदान की ओर

निर्माण तकनीक:

    पाइल फाउंडेशन (गहराई: 44–51 मीटर, व्यास: 1.2 मीटर)
    सब-स्ट्रक्चर:
    RCC पीयर (1.70–2.30 मीटर व्यास)
    RCC पोर्टल (2.4 x 0.9 मीटर)
    सुपर-स्ट्रक्चर:
    कंपोजिट स्ट्रक्चर – स्टील गर्डर पर RCC डेक
    डेक चौड़ाई: 8.50 मीटर
    विशेष कनेक्टिविटी:
    पीएमसीएच से मल्टी लेवल कार पार्किंग (MLCP) की 3 प्रमुख कनेक्टिविटी

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry