सरकार की ओर से नरमे के बीजों पर 33 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही, किसानों के पास 15 जून तक का समय

राज्य

फाजिल्का 
फाजिल्का के मुख्य कृषि अधिकारी रजिंदर कुमार कम्बोज ने बताया कि जिले में अब तक 60 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में नरमे की बुवाई हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से नरमे के बीजों पर 33 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब किसान 15 जून 2025 तक विभागीय पोर्टल https://agrimachinerypb.com/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने किसानों से अपील की कि बिना देरी के नरमे के बीज पर सब्सिडी के लिए आवेदन कर लें। यह सब्सिडी पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी और कृषि विभाग से मान्यता प्राप्त बीटी किस्मों के बीज पर दी जा रही है। एक किसान को अधिकतम 10 पैकेट तक के बीज पर सब्सिडी मिल सकती है। उन्होंने किसानों को जल्द से जल्द आवेदन करने की अपील की। 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry