पंजाब
आज अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई एयरपोर्ट से उड़ाने भरी एयर इंडिया विमान के साथ बड़ा हादसा हो गया। इस भयानक हादसे को लेकर पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख्य व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख जताते हुए ट्वीट किया है।
इसी मान ने ट्वीट कर लिखी, ''अहमदाबाद से दिल दहला देने वाली खबर मिली। एक यात्री विमान उड़ान के दौरान रिहायशी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। धुएं और तबाही की तस्वीरें बेहद परेशान करने वाली हैं। परमात्मा से प्रार्थना करते हैं… वाहेगुरु वाहेगुर।''
बता दें कि, गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन में 242 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार यह हादसा प्लेन के टेकऑफ के तुरंत बाद हुआ। यह प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रूपाणी भी सवार थे, जो कि अपनी बेटी को मिलने जा रहे थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

