मंत्री अनिल विज ने बाला छावनी का किया निरिक्षण, कहा- काम की ऐसी की तैसी, मुझे तो पहले लोगों की जिंदगी चाहिए

राज्य

अंबाला 
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज आने वाले मानसून को देखते हुए सभी अधिकारियो के साथ अंबाला छावनी का निरिक्षण किया, जिसमें सभी नालों व उस पर कई जगह बने पुल का निरिक्षण किया।  इस दौरान विज ने नगर परिषद अधिकारी को लताड़ भी लगाईं। विज ने गुस्से में कहा कि काम की ऐसी की तैसी, मुझे तो पहले लोगों की जिंदगी चाहिए। विज ने जमकर अधिकारियों की क्लास लगाई। गब्बर ने कहा कि मुझे को काम चाहिए। काम नहीं हुआ तो छोड़ूंगा नहीं।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज उपायुक्त, नगर परिषद चेयर पर्सन सहित सभी अधिकारी अंबाला छावनी के रेस्ट हॉउस मे पहुंचे। रेस्ट हाउस से चलने से पहले ही विज ने एक अधकारी को लताड़ लगाते हुए कहा कि "अनिल विज नाम हैं मेरा"! अनिल विज का काफिला अधिकारियों सहित निरिक्षण के लिए निकला और शहर के आधे-अधूरे काम को देखकर कई बार अधिकारियों पर भड़के और चेतावनी दी कि अनिल विज नाम हैं मेरा और जल्दी से इसे पूरा करो वर्ना….! 

बता दें अनिल विज ने शहर को सुंदर बनाने के लिए ज्यादातर नालों को अंडर ग्राउंड किया हुआ हैं कुछ नाले अभी बन रहे हैं। सभी नालों पर शहर को जोड़ने वाली सड़कों पर पुल भी बनाए जा रहे हैं लेकिन ज्यादातर निर्माण कार्य अधूरे देखकर अनिल विज भड़क गए और नगर परिषद अधिकारी को लताड़ लगाई व जल्दी ही इन्हे पूरा करने की चेतावनी दी। अभी अनिल विज का दौरा जारी हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry