मेरठ में चलते कंटेनर से जहरीले केमिकल का रिसाव, 3 युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों ने मेरठ-बदायूं हाईवे पर लगाया जाम

उत्तर प्रदेश राज्य

मेरठ
यूपी के मेरठ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां चलते कंटेनर से केमिकल का रिसाव होने लगा। इससे हाइवे और एक्सप्रेसवे पर हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक ये कंटेनर हरिद्वार से दादरी ले जाया जा रहा था। पहले सिवाया टोल के पास फिर काशी टोल के पास केमिकल का रिसाव हो गया।

मेरठ में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया। पहले दिल्ली-देहरादून एनएच-58 स्थित सिवाया टोल के पास कंटेनर से रिसाव हुआ। लोगों को परेशानी होने लगी। कंटेनर उसी हालत में हाईवे से एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर पहुंच गया। काशी टोल के पास कंटेनर को रोका गया। ड्राइवर ने बताया कि हरिद्वार के बहादराबाद स्थित फॉरेस्ट स्पेशलिटी केमिकल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से कंटेनर में केमिकल भरकर गाजियाबाद के दादरी ले जाया जा रहा था।

अचानक कंटेनर से केमिकल रिसाव हो गया। केमिकल रिसाव की आशंका होने पर चालक इकरार दिल्ली एक्सप्रेस में स्थित टोल प्लाजा के पास कंटेनर रोक लिया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी। बताया गया कि कंटेनर में केमिकल से 20 बड़े ड्रम रखे हैं। एक ड्रम में लगभग 1200 किलोग्राम केमिकल है। पुलिस, फायर ब्रिगेड के अधिकारी फिलहाल जांच में जुटे हैं।

3 युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों ने मेरठ-बदायूं हाईवे पर लगाया जाम
उधर, बदायूं जिले के बिसौली मार्ग पर बुधवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो छात्रों और एक प्राइवेट शिक्षक की मौत के बाद गुरुवार को माहौल उस वक्त उग्र हो गया। जब पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचे और पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया था। गुस्साए ग्रामीणों ने बदायूं मेरठ हाइवे के अकवराबाद चौराहे पर जाम लगा दिया। हाइवे पर जाम लगने की जानकारी मिलने के बाद सहसवान और जरीफनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन समझाने पर भी जब लोग नहीं माने तो पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक के साथ धक्कामुक्की तक हो गई। बाद में कुछ लोगों को बलपूर्वक हटाकर रास्ता खुलवाया गया। कुछ देर के लिए अति व्यस्त चौराहे पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry