हरियाणा के यमुनानगर में 90 शराब के ठेकों को सील कर दिया गया, शराब प्रेमियों के लिए बुरी खबर!

राज्य

यमुनानगर
हरियाणा के यमुनानगर में 90 शराब के ठेकों को सील कर दिया गया है। ये वो 45 जोन के ठेके हैं, जिनकी नीलामी होनी बाकी है। बताया जाता है कि गैंगस्टर की धमकियों के डर से ठेकेदार इस बार शराब के कारोबार से दूर हैं। शराब के ठेकों की नीलामी और सीलिंग न होने से राज्य सरकार को राजस्व का नुकसान हुआ है। शराब के शौकीनों को भी इससे खासी परेशानी हुई है।

 90 ठेकों की सीलिंग बुधवार रात 11 बजे से गुरुवार शाम तक जारी रही। गुरुवार को किसी भी ठेके पर शराब नहीं बिकी। ठेकों पर लगे ताले लटके हुए हैं। नीलामी होने तक 45 जोन के ठेकों पर ताले लगे रहेंगे। आबकारी विभाग एक बार फिर 13 जून को शराब के ठेकों की नीलामी करेगा। एक तरह से गुरुवार को जिले भर में ड्राई डे रहा, क्योंकि 4 जून को नीलाम हो चुके 10 जोन के ठेके भी गुरुवार को बंद रहे। 
बताया जा रहा है कि नए ठेकेदारों को ठेके लगाने में अभी समय लगेगा। वैसे, ज्यादातर ठेकेदार पुराने ठेकेदारों से बात कर रहे हैं कि उनसे माल लेकर जल्द से जल्द शराब की बिक्री शुरू कर दी जाए। खबरों के मुताबिक, शराब के ठेकों की नीलामी अब कम रिजर्व प्राइस पर की जाएगी। 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry