इजरायल ने ईरान के कई ठिकानों पर हमला, दोनों देशों के बीच शुरू हुए इस संघर्ष का असर एयरलाइंस के परिचालन पर भी पड़ा

देश

नई दिल्ली
इजरायल ने ईरान के कई ठिकानों पर शुक्रवार की सुबह जोरदार हमले किए। इससे पूरे ईरान में अफरा-तफरी मच गई। पलटवार करते हुए ईरान ने भी इजरायल पर ड्रोन दागे, लेकिन इजरायली सेना का दावा है कि सारे ड्रोन मार गिराए गए हैं और एक भी इजरायल की सीमा तक नहीं पहुंच पाया है।

वहीं दोनों देशों के बीच शुरू हुए इस संघर्ष का असर एयरलाइंस के परिचालन पर भी पड़ा है। इजरायल, ईरान, इराक और जॉर्डन ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। एअर इंडिया और कतर एयरवेज समेत कई एयरलाइंस को अपनी फ्लाइट या तो रद करनी पड़ी या उन्हें डायवर्ट कर दिया गया।

इन एयरलाइंस की फ्लाइट पर असर
    एअर इंडिया (Air India): एयरस्पेस से होकर जाने वाली फ्लाइट डायवर्ट और रिटर्न
    लुफ्थांसा: तेहरान से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट रद
    एयरोफ्लोट: मॉस्को से तेहरान के बीच सभी फ्लाइट रद
    इमीरेट्स: कई फ्लाइट डायवर्ट
    फ्लाईदुबई: इजरायल और ईरान की कई फ्लाइट रद, अन्य डायवर्ट
    कतर एयरवेज: ईरान और इराक की सभी फ्लाइट्स रद

इजरायल ने दुनियाभर में दूतावास बंद किए
एअर इंडिया ने भी इस संबंध में यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने कहा, 'ईरान में उत्पन्न हुई वर्तमान स्थिति और एयरस्पेस के बंद होने के बाद यात्रियों के सुरक्षा के लिए कई फ्लाइट डायवर्ट की जा रही हैं और कुछ अपने ओरिजन लौट रही हैं।'

वहीं अब इजरायल ने दुनियाभर में अपने दूतावासों को बंद कर दिया है। इजरायल ने अपने नागरिकों को हिदायत दी है कि वह पब्लिक प्लेस में यहूदी या इजरायली प्रतीकों का प्रदर्शन न करें। ये दूतावास कब तक बंद रखे जाएंगे, इसके बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

एअर इंडिया की कई उड़ाने डायवर्ट
    AI130 – लंदन हेथरो से मुंबई आ रही फ्लाइट वियना डायवर्ट
    AI102 – न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट शारजाह डायवर्ट
    AI116 – न्यूयॉर्क से मुंबई आ रही फ्लाइट जेद्दाह डायवर्ट
    AI2018 – लंदन हेथरो से दिल्ली आ रही फ्लाइट मुंबई डायवर्ट
    AI129 – मुंबई से लंदन हेथरो जा रही फ्लाइट मुंबई रिटर्न
    AI119 – मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही फ्लाइट मुंबई रिटर्न
    AI103 – दिल्ली से वाशिंगटन जा रही फ्लाइट दिल्ली रिटर्न
    AI106 – नेवार्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट वियना डायवर्ट
    AI188 – वैनकूवर से दिल्ली आ रही फ्लाइट जेद्दाह डायवर्ट
    AI101 – दिल्ली से न्यूयॉर्क जा रही फ्लाइट मिलान डायवर्ट
    AI126 – शिकागो से दिल्ली आ रही फ्लाइट जेद्दाह डायवर्ट
    AI132 – लंदन हेथरो से बेंगलुरु आ रही फ्लाइट शारजाह डायवर्ट
    AI2016 – लंदन हेथरो से दिल्ली आ रही फ्लाइट वियना डायवर्ट
    AI104 – वाशिंगटन से दिल्ली आ रही फ्लाइट वियना डायवर्ट
    AI190 – टोरंटो से दिल्ली आ रही फ्लाइट फ्रैंकफर्ट डायवर्ट
    AI189 – दिल्ली से टोरंटो जा रही फ्लाइट दिल्ली रिटर्न

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry