जालंधर
पदम श्री योगी भारत भूषण कल गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में सुबह साढ़े पांच बजे आयोजित किए जा रहे योग साधना शिविर को संबोधित करेंगे और साथ ही योग को लेकर अपने अनुभव सांझा करेंगे।
मात्र 21 वर्ष की आयु में सहारनपुर में अंतर्राष्ट्रीय योगा आश्रम की स्थापना करके 1990 में विश्व के योग प्रेमियों को भारत से जोड़ने का श्रेय योगी भारत भूषण को जाता है। योगी ऐसे पहले व्यक्ति हैं जिनकी योग कक्षा में बैठ कर 2 देशों के राष्ट्रपतियों ने इकट्ठे योगाभ्यास किया।
उनके द्वारा लिखे योग गीत को भारत सरकार ने विश्व के योग प्रेमियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर योग गीत घोषित किया था। कोरोना काल में उन्होंने कोरोना रोधी योग प्रोटोकाल दिया था। योगी भारत भूषण को इस बात का श्रेय जाता है कि उन्होंने 2019 से अश्वारोही योग आरंभ किया था और भारतीय सेना के मजबूत घोड़ों पर हो रही इस योग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई देशों के सेना प्रमुखों ने देखा था।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
