भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली में ऐतिहासिक बदलावों की घोषणा की , 1 जुलाई से होने जा रहा बड़ा बदलाव

राज्य

पंजाब 
भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली में ऐतिहासिक बदलावों की घोषणा की है। इन नए नियमों का उद्देश्य आम यात्रियों को पारदर्शी और सुरक्षित बुकिंग सुविधा देना है, जबकि टिकट दलालों और फर्जीवाड़े पर सख्त लगाम कसना है। पठानकोट रेलवे के कमर्शियल इंस्पेक्टर सुरिंद्र कुमार ने बताया कि ये बदलाव रेल मंत्रालय द्वारा जारी वाणिज्यिक परिपत्र संख्या 08/2025 के तहत देशभर में दो चरणों में लागू होंगे।

पहला चरण: 1 जुलाई, 2025 से लागू
आई.आर.सी.टी.सी. वेबसाइट या मोबाइल ऐप से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए अब आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। हर यूजऱ का खाता आधार नंबर से लिंक होना चाहिए। इससे बॉट्स और फर्जी आईडी से टिकट बुकिंग की संभावना खत्म हो जाएगी।

दूसरा चरण: 15 जुलाई, 2025 से लागू:
अब बुकिंग के समय रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओ.टी.पी. भेजा जाएगा जिसे दर्ज करना अनिवार्य होगा। इस दो-चरणीय प्रमाणीकरण (आधार ओ.टी.पी.) से केवल सत्यापित व्यक्ति ही टिकट बुक कर सकेगा।

एजेंटों के लिए भी कड़ी शर्तें:
15 जुलाई से अधिकृत एजेंटों और आई.आर.सी.टी.सी. एजेंटों को भी तत्काल टिकट बुकिंग के समय यात्री के पंजीकृत मोबाइल पर आए ओ.टी.पी. को सिस्टम में दर्ज करना अनिवार्य होगा। इससे दलालों के लिए टिकटों की अनधिकृत बुकिंग असंभव हो जाएगी। रेलवे प्रशासन का यह कदम यात्रियों की सुविधा और पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा सुधार माना जा रहा है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry