हमने बीजेपी से 11 साल के शासन पर 11 सवाल किए थे, केंद्र सरकार उनका जवाब दे, हरियाणा के लिए क्या किया: दीपेंद्र हुड्डा

राज्य

सोनीपत 
सोनीपत के गांव गोरड़ में आज संत कबीर दास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे। वहीं केंद्र सरकार के 11 साल होने पर बोले दीपेंद्र हुड्डा केंद्र सरकार का यह सबसे बड़ा जुमला है। इस मौके पर उन्होंने किरण चौधरी पर भी निशाना साधते नजर आए। सोनीपत पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा ने केंद्र सरकार के 11 साल की उपलब्धियों पर बोलते हुए कहा कि हमने बीजेपी से 11 साल के शासन पर 11 सवाल किए थे। केंद्र सरकार उनका जवाब दे कि 11 साल में हरियाणा के लिए क्या किया गया है।

हरियाणा का एयरपोर्ट नोएडा गया- दीपेंद्र हुड्डा
हरियाणा सरकार चुप होकर सब कुछ देख रही हैं और हमारी सरकार में हम केंद्र से गोहाना में रेल कोच फैक्ट्री लेकर आए थे, जो रेल कोच फैक्ट्री बनारस पहुंच गई। जो एयरपोर्ट हरियाणा के महम  में बनना था वो जेवर एयरपोर्ट नोएडा पहुंच गया। 11 साल में हरियाणा के लिए कोई बड़ी उपलब्धि नहीं की गई हैं। एम्स के हम 11 अस्पताल लेकर आए थे, लेकिन 11 साल में किसी भी एम्स का कोई जिक्र नहीं है। 

मेट्रो 1 इंच भी हरियाणा की तरफ नहीं आई- दीपेंद्र हुड्डा
 दीपेंद्र हुड्डा ने कहा हरियाणा में कोई नई रेलवे लाइन नहीं बिछाई गई और इसी के साथ जी मेट्रो के नाम पर भाजपा राजनीति करती है। वह मेट्रो 1 इंच भी हरियाणा की तरफ नहीं आई है। हुड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार 28 राज्यों में सबसे कम बजट हरियाणा को दे रही हैं, खेल बजट भी हरियाणा को सबसे कम मिल रहा है। हरियाणा के पानी पर भी ढाका मारा गया। भाखड़ा के पानी पर पंजाब सरकार ने कब्जा किया और केंद्र सरकार चुपी साधे हुई है।

हमारे नाम से इनका काम चलता रहे- दीपेंद्र हुड्डा
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी नेता किरण चौधरी के सवाल पर कहा कि कुछ नेता सुबह-शाम भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा का नाम जपते हैं और हमारे नाम पर ही कुछ नेता राजनीति कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि ये यूं ही हमको केंद्र बिंदू में रखकर बोलते रहे ताकि इनका काम चल सके। हिसार यूनिवर्सिटी में छात्रों पर लाठीचार्ज पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि ये स्टूडेंट्स के साथ बिल्कुल गलत हुआ है। इस तरह का बर्ताव छात्रों के साथ नहीं होना चाहिए। मैं आज हिसार एचएयू पहुंचकर धरनारत छात्रों से मिलुंगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry