अलवर में भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, पांच घायल

राज्य

अलवर

जिले के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्थानीय कारौली बाग के समीप बीती रात करीब 9 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया।

सदर थाने के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक बंसीलाल ने बताया कि रविवार रात करीब 8:45 बजे एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में मुंडिया खेड़ा गांव निवासी प्रवीण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विजय कुमार को गंभीर हालत में अलवर से रैफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। वहीं तीसरा व्यक्ति संजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया है।

हादसे में कार चालक की भी मौके पर मौत हो गई और कार में सवार अन्य चार लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry