देश की फर्म एयर इंडिया बोइंग 787-8 के मेंटनेंस में शामिल नहीं है, विमान हादसे पर दी सफाई:तुर्किए

दुनिया

अंकारा
अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर तुर्किए का बयान आया है। तुर्किए ने कहा है कि उसके देश की फर्म एयर इंडिया बोइंग 787-8 के मेंटनेंस में शामिल नहीं है। तुर्किए के संचार निदेशालय ने कहाकि यह दावा गलत है कि टर्कि टेक्निक ने बोइंग 787-8 यात्री विमान का रख-रखाव किया था। गौरतलब है कि यह विमान 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार 241 यात्री मारे गए थे। वहीं, एक यात्री की जान बच गई थी। इसके अलावा जिस हॉस्पिटल के मेस पर विमान गिरा था, वहां पर भी कुछ डॉक्टर्स मारे गए थे।

यह बयान भ्रम फैलाने जैसा
एक्स पर जारी इस बयान के मुताबिक यह कहना कि तुर्किए की फर्म विमान का मेंटनेंस कर रही थी, दोनों देशों के रिश्तों को लेकर भ्रम फैलाने जैसा है। बयान में आगे कहा गया है कि 2024 और 2025 में एयर इंडिया और टर्किश टेक्निक के बीच हुए समझौतों के तहत, B777 विमानों के लिए विशेष रूप से रख-रखाव सेवाएं दी जाती हैं। दुर्घटना में शामिल बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर इस समझौते के दायरे में नहीं आता। आज तक, टर्किश टेक्निक ने इस प्रकार के एयर इंडिया के किसी विमान पर रख-रखाव नहीं किया है।

साझा किया भारत का दर्द
तुर्किए की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि उसे पता है कि किस कंपनी ने दुर्घटनाग्रस्त विमान का मेंटनेंस किया था। लेकिन इस बारे में कुछ भी कहना दायरे से बाहर जाना होगा। इससे और ज्यादा भ्रम फैलेगा। बयान के मुताबिक इस तरह के झूठ से निपटने के लिए उनके पास सिस्टम है। इस झूठ के खिलाफ कदम उठाया जाएगा। तुर्की के लोग भारत में हुए इस हादसे में भारत के दर्द के साझीदार हैं।

ऐसे हुआ था तनाव
गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान तुर्किए ने पाकिस्तान का पक्ष लिया था। इसके अलावा पाकिस्तान ने भारत पर तुर्की निर्मित ड्रोनों का इस्तेमाल किया था। वहीं, भारत के नौ प्रमुख हवाई अड्डों पर सेवाओं का प्रबंधन करने वाली तुर्की कंपनी को हटना पड़ा था। 15 मई को नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया कि सेलिबी ग्राउंड हैंडलिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के लिए सुरक्षा मंजूरी राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry