हरियाणा में पुलिस भर्ती का इतंजार कर रहे युवाओं के लिए अहम खबर आई, 5600 पदों की पुलिस भर्ती का विज्ञापन होगा वापस

राज्य

हरियाणा 
हरियाणा में पुलिस भर्ती का इतंजार कर रहे युवाओं के लिए अहम खबर आई है। हरियाणा पुलिस में 5600 पुरुष और महिला कांस्टेबल भर्ती का विज्ञापन वापस होगा। सरकार ने इसकी मंजूरी HSSC को दे दी है। अब इस पुलिस भर्ती के लिए सीईटी-2025 के बाद नया नोटिफिकेशन निकाला जाएगा।

बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 16 अगस्त 2024 को इन पुलिस भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया था। राहत की बात ये है कि इस भर्ती के लिए आवेदन कर चुके युवाओं को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। उन्हें आगामी भर्ती में शामिल होने की अनुमति होगी। साथ ही CET पास करने वाले नए आवेदक इस भर्ती में शामिल हो सकेंगे। वहीं इसके अलावा पहले लिखित परीक्षा में सिर्फ पदों की संख्या के 4 गुना आवेदकों को शॉर्टलिस्ट करने का प्रावधान था, लेकिन अब 10 गुना को शॉर्टलिस्ट करने का प्रावधान होगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry