लुफ्तांसा की फ्लाइट को बम की धमकी के चलते हैदराबाद में उतरने की अनुमति नहीं मिली

देश

हैदराबाद 

बम की धमकी मिलने के बाद भारत आ रहे विमान को हवा में ही यू-टर्न लेकर वापस लौटना पड़ा। लुफ्तांसा एयरलाइंस की यह फ्लाइट जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही थी। लेकिन बम की धमकी के चलते इस विमान को हैदराबाद में उतरने की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद विमान बीच रास्ते से ही 4000 किमी वापस वहीं पहुंच गया जहां से इसने उड़ान भरी थी। इसे जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। बता दें कि हैदराबाद से फ्रैंकफर्ट की दूरी 4000 किमी है।

एयरलाइंस ने बयान में क्या कहा
लुफ्तांसा एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या एलएच752 राजीव गांधी एयरपोर्ट पर उतरने वाली थी। लेकिन बम की धमकी के चलते इसे अनुमति नहीं मिली। इसके बाद विमान बीच रास्ते से ही वापस लौट गया। लुफ्तांसा एयरलाइंस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि हमें हैदराबाद में लैंडिंग की परमिशन नहीं मिली। इसके चलते हमारे विमान ने यू-टर्न ले लिया और वापस चला आया।

भारतीय वायु सीमा में घुसने ही नहीं दिया
हैदराबाद एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी का भी इस संबंध में बयान आया है। इस अधिकारी ने भी विमान के वापस लौटने की पुष्टि की है। उन्होंने कहाकि लुफ्तांसा एयरलाइंस के विमान के भारतीय वायुक्षेत्र में पहुंचने से पहले ही बम की धमकी मिल चुकी थी। इस वजह से इसे भारतीय क्षेत्र में घुसने ही नहीं दिया गया और वहीं लौटा दिया गया जहां से यह आ रहा था।

उठ रहे हैं सवाल
विमान को अप्रत्याशित ढंग से वापस करने से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। एयरलाइंस का कहना है कि उसे लैंडिंग की परमिशन नहीं मिली। वहीं, दूसरी तरफ एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि मामला बम की धमकी से जुड़ा हुआ है। हालांकि अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि विमान को किस तरह की धमकी मिली थी।

13 जून को भी ऐसा ही ऐसा
गौरतलब है कि ऐसी ही एक घटना 13 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट के साथ हुई थी। फ्लाइट एआई 379 फुकेत से नई दिल्ली आ रही थी। इस विमान को भी उड़ान के कुछ ही देर बाद वापस फुकेत में ही लैंडिंग करनी पड़ी थी। अधिकारियों ने कहा है कि इन दोनों ही घटनाओं की जांच की जा रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry