सीवान
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सह भाजपा के राज्यसभा सांसद मनन मिश्रा ने सोमवार को सिवान शहर स्थित अधिवक्ता संघ भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि आगामी 20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम पचरुखी प्रखंड के जसौली गांव में प्रस्तावित है, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल होंगे।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर प्रगति कर रहा है। वे ऐसे नेता हैं जो सबको साथ लेकर चलते हैं और हर वर्ग के हित की चिंता करते हैं। उन्होंने देश की माताओं और बहनों के सिंदूर की रक्षा के लिए ऑपरेशन सिंदूर के जरिए एक सशक्त संदेश दिया कि यह देश अब यूपीए सरकार वाला नहीं रहा, अब हमारे सैनिक आतंकियों को घर में घुसकर मारते हैं। उन्होंने सिवानवासियों से अपील करते हुए कहा कि “20 जून को अधिक से अधिक संख्या में लोग प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होकर उन्हें सुनें और उनके विचारों से प्रेरणा लें।
इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष शंभू दत्त शुक्ला, जिला सचिव नवेंदु शेखर दीपक, लोक अभियोजक प्रमिला कुमार गोप, ठाकुर ज्वाला प्रसाद, जनार्दन सिंह, प्रेम सिंह, रामेश्वरी प्रसाद, धीरेंद्र कुमार मिश्रा, सुनील दत्त शुक्ला, अजय तिवारी, शत्रुघ्न पांडे सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

