पुलिस की बड़ी कार्रवाई , 10 लाख से अधिक कैश के साथ 18 जुआरियों और 20 मोबाइल जब्त

छत्तीसगढ़ रायपुर

दुर्ग

 पुलगांव थाना अंतर्गत अंजोरा चौकी क्षेत्र में पुलिस ने आज जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. महमरा गांव में पृथ्वी पैलेस के पीछे जुआ खेल रहे 18 लोगों को पुलिस ने धर दबोचा है और जुआरियों से 10.82 लाख रु नकदी रकम समेत ताश के पत्ते और 20 मोबाईल जब्त कर लिए हैं.

जानकारी के मुताबिक, आज (16 जून 2025) को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जुआरियों का समूह पृथ्वी पैलेस बाउण्ड्रीवाल के पीछे 52 पत्ती ताश से बड़ी राशियों का जुआ खेल रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम रवाना हुई और मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर जुआ खेलते 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने जुआ की रकम, ताश के पत्ते और आरोपियों के मोबाईल जब्त कर जुआरियों के खिलाफ जुआं प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2).5 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

1. दिनेश जोशी उम्र 29 साल,  नंदनी रोड भिलाई थाना छावनी

2. हर्षित जैन उम्र 26 साल साकिन महावीर नगर थाना दुर्ग

3. साहिल हरनखेडे  25 साल साकिन  राजीव नगर थाना दुर्ग

4. गोपी सोनकर  28 साल साकिन शिव पारा  थाना दुर्ग

5. संदीप सिह 29 वर्ष साकिन  ऋषभ ग्रीन सिटी थाना पुलगॉव

6. भवीन जैन उम्र 33 साल साकिन  ब्राम्हण पारा थाना दुर्ग

7. पप्पू साहू 38 साल साकिन  राजीव नगर दुर्ग

8. नीलम कुमार 26 साल सदर बाजार दुर्ग .

9. चंदन सोनवानी 29 साल मठपारा थाना दुर्ग

10. टेकेश्वर देवांगन  उम्र 27 साल उरला थाना मोहनगर

11. नरेश जैन  40 साल  ऋषभ ग्रीन सिटी थाना पुलगांव

12. हर्ष देवांगन  उम्र 28 साल साकिन नया पारा रोड दुर्ग

13. भुनेश्वर चंद्राकर उम्र 31 साल साकिन कर्मचारी नगर थाना मोहननगर

14. हेमलाल ढीमर  उम्र 26 साल रुआबांधा थाना भिलाईनगर

15. खुशाल सरवैया उम्र 31 साल तकियापारा दुर्ग

16. मनय जैन उम्र 31 साल साकिन गांधी चौक दुर्ग

17. विनोद गोवानी  उम्र 40 साल साकिन सिंधी कालोनी दुर्ग

18. भूपेन्द्र गुप्ता  30 साल साकिनशंकर नगर दुर्ग.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry