मोदी के नेतृत्व में विकास और विरासत के साथ देश को मिल रही पहचान: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश राज्य

अंबेडकरनगर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हम नए भारत में रह रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नया भारत विकास के साथ विरासत पर गौरव की अनुभूति भी करता है। आज विकास और विरासत का अदभुत संगम हमारे देश को पहचान दे रहा है। सरकार लगातार कुछ न कुछ नया करने का काम रही है। भाजपा सरकार से पहले नौकरी की बोली लगती थी, लूट-खसोट थी। एक परिवार का बोल-बाला हुआ करता था। योग्यता के आधार पर प्रदेश के सभी युवाओं को नौकरी पर अधिकार मिल रहा है। 60244 युवाओं का प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अंबेडकरनगर के शिव बाबा धाम तपोस्थली से कृषक दुर्घटना बीमा योजना में प्रदेश के 11690 लाभार्थियों को 561 करोड़ धनराशि आवंटन की शुरुआत की। सीएम ने कहा कि 2025-26 के लिए 1050 करोड़ की व्यवस्था की है, ताकि अन्नदाता किसानों को कोई संकट न आए। सिपाही भर्ती में बिना किसी लूट खसोट के हर वर्ग को लाभ मिला, 12045 बेटियां भी भर्ती हुई हैं। यह 2017 से पहले संभव नहीं था। सरकार बेहतर सुरक्षा देने का काम कर रही है।                                                                   

राजस्व वादों के समाधान की दिशा में सरकार के उठाए गए कदमों का परिणाम है कि चाहे कोई भी मामला हो एक समय सीमा तय हो गई है। हर बेटी सुरक्षित हो, हर व्यापारी सुरक्षित हो। सरकार इस  दिशा में काम कर रही है। कोई भी बेटी व व्यापारी की सुरक्षा में खतरा पैदा करेगा, तो कानून का डंडा उस पर चलेगा। आने वाली उसकी सात पीढि़यां याद करेंगी कि कानून के साथ खिलवाड़ व किसी गरीब को परेशान करने की कीमत क्या हाेती है।

सीएम ने कहा कि पहले प्रदेश की पहचान दंगों, गुंडागर्दी के लिए होती थी। अर्थव्यवस्था के मोर्चे  पर बीमारू राज्य माना जाता था। पिछले आठ वर्षों में प्रदेश दंगा मुक्त हुआ। बीमारी से अग्रणी अर्थव्यवस्था के राज्य का सफर तय किया और देश के ग्रोथ इंजन के रूप में पहचान बनाई। कुछ लोगों को परिवार का विकास ही सब कुछ होता है, जाति के नाम पर सत्ता में आते हैं और नग्न तांडव करते हैं। इस मौके पर सीएम ने नियुक्ति पत्र के साथ अलग-अलग विभागों के लाभार्थियों को डेमो चेक प्रमाण पत्र दिए। साथ ही 1184 करोड़ रुपये की 194 परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry