फरीदाबाद
हरियाणा के फरीदाबाद जिले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अरावली फॉरेस्ट एरिया में अवैध स्ट्रक्चर तोड़ने का काम 6ठे दिन भी जारी रहा। वन विभाग और नगर निगम तोड़फोड़ दस्ते की टीम ने बुधवार सुबह से ही अवैध स्ट्रक्चर को तोड़ने का काम शुरू कर दिया। बुधवार को इन टीमों ने अरावली में बनाया गए आलीशान फार्म हाउस को तोड़ दिया गया। अनखीर रकबे में बने इस फार्म हाउस को मालिक ने अपने लिए बनावाया था। तोड़फोड़ दस्ते ने सुबह से शुरू की तोड़फोड़ और अभी तक जारी है। यह फार्म हाइस लगभग 10 एकड़ में बना है। इस फार्म हाउस में अंदर स्वीमिंग पूल और टेनिस कोर्ट भी बनाया गया था। वहीं लग्जरी रूम के साथ महंगे फर्नीचर भी रखे हुए थे।
इससे पहले मंगलवार को हुई कार्रवाई के दौरान अनखीर रकबे में बने 10 अवैध फार्महाउसों को तोड़ा गया था। इन फार्महाउस में कई मैरिज गार्डन और बैंक्विट हॉल भी थे, जिन्हें जमींदोज कर दिया गया। वहीं एक सबसे बड़े मैरिज गार्डन को तीन दिन का समय दिया है, ताकि वह अपने सामान को बाहर निकाल ले। सुप्रीम कोर्ट ने अरावली वन क्षेत्र में बने सभी तरह के अवैध निर्माण को तोड़ कर वन विकसित करने के आदेश दिये हैं। इस आदेश को लेकर ही जिला प्रशासन कार्रवाई कर रहा है।
15 दिन के अंदर स्ट्रक्चर तोड़ने के आदेश
पिछले दिनों हरियाणा चीफ सेक्रेटरी ने सभी अधिकारियों की मीटिंग लेकर 15 दिन के अंदर स्ट्रक्चर तोड़ने के आदेश दिये थे। साथ ही ये भी कहा था कि लोग अपने आप ही इन निर्माण को तोड़ दें। मंगलवार को तोड़फोड़ दस्ता अनखीर गांव के रकबे में बने फार्महाउस को तोड़ने के लिए पहुंचा। तकरीबन 5 जेसीबी मशीन की सहायता से आनंद फार्म को सबसे पहले तोड़ने का काम शुरू किया गया।
एक एकड़ में फैला हुआ है आनंद फार्म
आनंद फार्म कई एकड़ जमीन में फैला हुआ है इसे तोड़ने के बाद टीम ने साथ में लगे अन्य मैरिज गार्डन व बैंक्विट हॉल को पूरी तरह से तोड़ दिया। सूरजकुंड रोड पर बने एक सबसे बडे जन्नत फार्म को तोड़ने के लिए जब टीम गई तो उसके मालिक ने तीन दिन का समय मांगा ताकि सामान को बाहर निकाल सकें। इसको लेकर वन विभाग ने फार्म संचालक को तीन की का समय दिया है। वन विभाग के रेंज ऑफिसर अफजल खान ने बताया कि ये कार्रवाई चलती रहेगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
