अब मौजूदा समय में कनाडा में बैठे पंजाबी व्यापारी मुश्किलों का सामना कर रहे, Canada में पंजाबी व्यापारियों में दहशत

राज्य

पंजाब 
बड़ी संख्या में पंजाबी कनाडा में बसे हुए हैं। वहीं अब मौजूदा समय में कनाडा में बैठे पंजाबी व्यापारी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार कनाडा में व्यापारियों से जबरदस्ती पैसों की मांग की जा रही है। एक गिरोह द्वारा  व्यापारियों को फोन किया जा रहा है और उनसे पैसे मांगे जा रहे हैं। यही नहीं ऐसा न करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। इससे कनाडा में पंजाबी व्यापारियों में डर पैदा हो गया है।  

जानकारी के मुताबिक, एक बैठक में कनाडा के सरे में रहने वाले पंजाबी समुदाय के व्यापारियों ने भाग लिया, जिसमें सरे के रिफ्लेक्शन बैंक्वेट हॉल में व्यापारियों द्वारा कनाडा की पुलिस और प्रशासन के साथ बैठक के दौरान उक्त संदेश को बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया। इन व्यापारियों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताईं, जिस पर पुलिस ने जवाब दिया कि कार्रवाई की जा रही है।

इस बैठक के दौरान ब्रिटिश कोलंबिया के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री और सॉलिसिटर जनरल गैरी बेग, सरे पुलिस प्रमुख लैपिंस्की और आरसीएमपी के वरिष्ठ अधिकारी मैंडी ने व्यापारियों की शिकायतें सुनीं। व्यापारियों ने बड़ी स्क्रीन पर अपने मोबाइल फोन पर बदमाशों द्वारा भेजे गए धमकी भरे मैसेज और फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी वाले मैसेज दिखाए। इनमें ये भी लिखा गया कि था कि तुम जवाब नहीं दे रहे हो, ठीक है? अब मरने के लिए तैयार हो जाओ।  

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry