रांची
झारखंड के कांग्रेस मुख्यालय, रांची में मंगलवार को मंत्री डॉ. इरफान अंसारी द्वारा आयोजित जनता दरबार में सैकड़ों की संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। हर तबके से आए लोग, चाहे वह किसान हो, मज़दूर हो, महिलाएं हों या युवा ,सभी को उम्मीद थी कि उनकी बात मंत्री तक पहुंचेगी और समाधान भी होगा। और हुआ भी ऐसा ही।
मंत्री डॉ. अंसारी ने अपने परिचित अंदाज़ में ऑन द स्पॉट मामलों का निपटारा करते हुए दो टूक कहा जब जनता की बात इरफान अंसारी तक पहुंचती है, तो देरी नहीं, तुरंत कारर्वाई होती है। जनता की तकलीफ मेरे लिए सिर का बोझ है, जब तक समाधान न हो, मैं चैन से नहीं बैठ सकता। डॉ. अंसारी ने यह भी कहा कि वे जहाँ कहीं भी हों, जनता दरबार लगाना उनकी प्राथमिकता है। लोग विश्वास के साथ मेरे पास आते हैं, और उन्हें भरोसा है कि इरफान अंसारी ही उनकी आवाज़ को अंजाम तक पहुंचाएगा।'
अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
मौके पर ही कई अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि आम जनता को बेवजह सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। जो काम हो सकता है, उसे उसी समय करें। हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हटिया निवासी आदिवासी महिला पुष्पा कछाप की बाइक जगन्नाथपुर थाना में लंबे समय से ज़ब्त रखी गई थी और कथित रूप से पैसे की मांग की जा रही थी। जैसे ही मामला मंत्री के संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत थाना प्रभारी को फोन पर जमकर फटकार लगाई और पूछा कि थाने से कौन पैसा मांग रहा है, नाम बताइए! ये बर्दाश्त नहीं करेंगे।
आदिवासीयों का राज्य है ये बात जान लें। दरबार में उपस्थित कई लोगों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता भी दी गई। कई जरूरतमंदों को स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से लाइनअप करके मेडिकल सुविधा देने का निर्देश भी दिया गया। उन्होंने कहा कि मैं 24 घंटे जनता के बीच रहता हूं। आपकी तकलीफ मेरी तकलीफ है। भाजपा ने कभी गरीबों की सुध नहीं ली, लेकिन हमारी सरकार जनता की सरकार है, और हर फरियाद का जवाब यहां मिलता है।डॉ. अंसारी ने दो टूक शब्दों में यह भी कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी, ये मेरा वादा है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

