हरियाणा
हरियाणावासियों के लिए खुशखबरी आई है। हिसार जिले से खाटू श्याम और सालासर धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा जल्द ही शुरू हो जाएगी। बताया जा रहा है कि गुरुग्राम से पहले हिसार से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होगी। इसके लिए राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार पहले ही अपनी सहमति दे चुकी है। अब केवल आधिकारिक करार होना बाकी है।
हेलीकॉप्टर सर्विस शुरू होने से श्रद्धालुओं का समय बचेगा
अभी हिसार से सड़क मार्ग से सालासर धाम जाने के लिए करीब साढ़े तीन से चार घंटे का समय लगता है और खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने के लिए चार से पांच घंटे का सफर तय करना पड़ता है। हेलीकॉप्टर सर्विस शुरू होने से इस यात्रा में केवल एक घंटा लगेगा। इससे श्रद्धालुओं का समय बचेगा।
वहीं विपुल गोयल ने कहा कि हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के लिए सरकार योजाना बना रही है। इसके लिए अगले महीने राजस्थान सरकार से बैठक करनी है। ताकि हेलीपैड और तैयारियों से संंबंधित फाइनल बातचीत की जाए। यह हेलीकॉप्टर शुरू होने से हरियाणा और राजस्थान के बीच धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
