नूंह जिले के नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बोलेरो डिवाइडर से टकराने के बाद बेकाबू

राज्य

नूंह 
नूंह जिले के नेशनल हाईवे 248 ए दिल्ली–अलवर रोड़ पर गांव घासेड़ा के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो डिवाइडर से टकराने के बाद बेकाबू हो गई। जिसके बाद बीच सड़क पर कई बार पलटी खाई। बोलेरो गाड़ी की आवाज सुनकर आसपास के लोग भाग कर पहुंचे और गाड़ी में मौजूद लोगों को बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि इतना बड़ा हादसा होने के बाद बोलेरो गाड़ी में मौजूद तीन लोगों को हल्की-फुल्की चोट आई। इतने बड़े हादसे में किसी की जान भी जा सकती थी। इसका एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि बोलोरो कार तेज रफ्तार से पलटिया खाती हुई दिखाई दे रही है। जो सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर रुकी। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि की सूचना अभी तक नहीं है। वहीं जिस ट्रैक्टर ट्राली से यह कार टकराकर रुकी उसमें 3 लोग सवार थे जिन्होंने हादसे को भांपते हुए दौड़ना शुरू कर दिया, जिससे उनकी जान बच गई।

बुधवार शाम करीब साढ़े 6 बजे हुआ हादसा 
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो कार नूंह की तरफ से आ रही थी। जब कार गांव घासेड़ा में पहुंची तो वह बीच में बने डिवाइडर से टकरा गई। गाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण ड्राइवर गाड़ी को संभाल नहीं पाया और बीच सड़क पर पलटिया खाते हुए साइड में खड़े ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हालांकि सीसीटीवी वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि पहले बोलेरो गाड़ी के ड्राइवर ने पीछे एक स्कॉर्पियो गाड़ी को ओवरटेक किया है। वहीं से तेज रफ्तार बोलेरा कार का संतुलन बिगड़ा था। जो आगे आकर डिवाइडर से टकरा गई। 

अपने ससुराल जा रहे थे तीनों
बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए कार में तीन लोग सवार थे। जो पुन्हाना खंड के तेड गांव के रहने वाले थे। तीनों अपने ससुराल रेवासन जा रहे थे। जैसे ही हादसा हुआ वैसे ही आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए और तीनों को गाड़ी से बाहर निकाला। सीसीटीवी वीडियो में कुछ लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। सही समय पर लोगों की मदद से एक बड़ा हादसा टल गया। तीनों घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। कुल मिलाकर यह घटना तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले लोगों के लिए एक चेतावनी है। ग्रामीणों की सूझबूझ और एकजुटता ने इस हादसे में जान माल के नुकसान को रोकने में अहम भूमिका निभाई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry