एचटेट एग्जाम में बोर्ड ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम का उपयोग करने का निर्णल लिया

राज्य

चंडीगढ़
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड एचटेट एग्जाम में नकल पर लगाम लगाने के लिए एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल करेगा। परीक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए बोर्ड ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम का उपयोग करने का निर्णल लिया है। परीक्षार्थी जैसे ही एआई सिस्टम के सामने आएगा, उसका पूरा डेटा स्क्रीन पर आ जाएगा। अगर वह पहले किसी और नाम से या गलत तरीके से परीक्षा दे चुका है, तो अक तुरंत पकड़ लेगा।

इससे नकल और फजीर्वाड़े पर सख्त नियंत्रण रहेगा। एआई की मदद से परीक्षा को ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जा रहा है। गौरतलब है कि 26 और 27 जुलाई को टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इस बार 4 लाख 5 हजार 377 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सबसे ज्यादा परीक्षार्थी गुरुग्राम जिले से हैं, जिनकी संख्या 42,783 है।

बोर्ड चेयरमैन डा. पवन कुमार ने बताया कि यह परीक्षा नकल रहित होगी, साथ ही उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए बोर्ड ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि परीक्षा में 600 से ज्यादा सेंटर बनाए गए है। एक परीक्षा केंद्र में 310 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

उन्होंने बताया कि परीक्षा में लेवल-एक (पीआरटी) की परीक्षा में 82917 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा में 2 लाख एक हजार 517 और लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा में एक लाख 20 हजार 943 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry