आष्टा
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा केअमलाह टोल पर वाहन निकालने को लेकर जमकर विवाद हो गया। इसके बाद फिल्मी स्टाइल में यहां जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने आष्टा, हकीमाबाद एवं सीहोर आदि क्षेत्र के 10 ज्ञात एवं 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
वहीं मारपीट की इस घटना में एक व्यक्ति की हालत गंभीर हो गई है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायल को संभवतः भोपाल रेफर किया है। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
डंडे-फावड़े चल गए। झड़प में दो लोग घायल हो गए। एक की स्थिति गंभीर होने पर भोपाल रेफर किया गया है।घटना सोमवार शाम 4.40 बजे की है। पुलिस ने आष्टा, हकीमाबाद और सीहोर के 10 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सब इंस्पेक्टर अविनाश भोपले के अनुसार, वाहन मालिकों ने नाके से फ्री में गाड़ी निकलवाने की बात कही। इस पर टोल कर्मचारियों ने आपत्ति जताई। बात बहस से बढ़ते हुए मारपीट पर पहुंच गई। 20 से ज्यादा लोगों ने टोलकर्मियों पर डंडों और फावड़ों से हमला कर दिया। टोल ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ भी की।
झड़प के दौरान टोल बूथ पर मौजूद बच्चा रोने लगा सोमवार को एक टोलकर्मी अपने बच्चे को लेकर ड्यूटी पर आया था। जिस वक्त झड़प हुई, बच्चा मौके पर मौजूद था। मारपीट देखकर वह डर गया और रोने लगा।
घायल बोले- ज्यादा पैसे मांगे, आपत्ति जताई तो पीटा घटना में घायल लोगों ने कहा, 'टोल मैनेजमेंट ने एक दर्जन से ज्यादा बाउंसर तैनात कर रखे हैं, जो यात्रियों के साथ अक्सर दुर्व्यवहार करते हैं। हमसे टोल पर तय राशि से ज्यादा रुपए मांगे गए। आपत्ति ली तो उनके बाउंसर्स ने मारपीट की। टोल मैनेजमेंट ने उनके बाउंसर्स द्वारा की गई मारपीट के फुटेज पुलिस को नहीं दिए हैं।'
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
