इंदौर में पति ने जुए में अपनी पत्नी को दांव पर लगा दिया, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मध्य प्रदेश राज्य

इंदौर
 महाभारत का वो किस्सा तो आपने जरूर सुना होगा, जिसमें पांडवों ने द्रौपदी को दांव पर लगा दिया था. कुछ ऐसा ही एक चौंकाने वाला किस्सा मध्य प्रदेश के इंदौर से भी सामने आया है.यहां एक पति जुआ खेल रहा था. खेलते-खेलते वो अपना सबकुछ हार गया. ठीक उसके सामने उसकी पत्नी थी. उसने बिना कुछ सोचे समझे अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया. लेकिन उसकी किस्म में यहां भी साथ नहीं दिया. वो बाजी हार गया. दुए में हारने के बाद इस पति ने अपनी पत्नी को दोस्तों के सामने पेश कर दिया. इसके बाद उसके जुआरी दोस्ती ने महिला के साथ ज्यादती की

इंदौर पुलिस कर रही आरोपी पति की तलाश.

शनिवार को पीड़िता थाने पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत की. पीड़िता से मिली शिकायक के बाज पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. महिला धार की रहने वाली है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच धार पुलिस को सौंपी गई है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

पीड़ित पत्नी ने बताई पुलिस को पूरी कहानी
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि मेरे पति को दुआ खेलने की लत है. जब वो जुआ में हार जाते को मुझे ही दांव पर लगा दिया करते थे. कुछ दिन पहले वो अपने दोस्तों के साथ दुआ खेल रहे थे. इस दौरान वे जुए में सबकुछ हार गए. इसके बाद पति ने मुझे ही दांव पर लगा दिया. वो मुझे जुए में हार गए. फिर उन्होंने मुझे अपने दोस्तों के यहां भेज दिया. यहां पति के दोस्तों ने मेरा शोषण किया.

पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि मेरे पति जुए में अक्सर हार जाया करते थे. फिर वो मुझे दिल्ली भेज देते थे. यहां पर उनके जुआरी दोस्त मेरा शोषण किया करते थे. मैं अपने पति की इस लगातार हरकतों से काफी परेशान हो गई थी. फिर मैंने पुलिस मामले की शिकायत इंदौर महिला थाने में की. फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर महिला के पति औऱ उसके दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry