साइकिल से स्कूटर तक गुनाह? वाहन होने पर कट रहे BPL कार्ड – जानें वजह

राज्य

अंबाला
पहले परिवार पहचान पत्र में चौपहिया वाहन के कारण लोगों के बीपीएल राशन कार्ड कट रहे थे, लेकिन अब दो पहिया वाहन के कारण भी लोगों के बीपीएल राशन कार्ड कटने शुरू हो गए हैं। इसके अलावा पीपीपी में बढ़ी आय के कारण बुढा़पा पेंशन भी नहीं लग रही है, जिसके चलते लोग कभी आरटीओ कार्यालय तो कभी नगर परिषद अंबाला सदर में परिवार पहचान पत्र केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं। फिलहाल लोगों को बीपीएल राशन कार्ड कटने के मामले में किसी तरह ही कोई राहत नहीं मिल रही है।
 
गुरु नानक नगर निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि उनके पास एक एक्टिवा है। इसके अलावा उनके परिवार पहचान पत्र में एक अन्य एक्टिवा चढ़ा दी गई है। यह एक्टिवा महिला आशा देवी के नाम से है। इस कारण से उनका बीपीएल राशन कार्ड कट गया है। इसके बाद वह नगर परिषद अंबाला सदर में परिवार पहचान पत्र केंद्र पहुंचे और राशन कार्ड कटने के बारे में जानकारी दी। यहां से उन्हें आरटीओ कार्यालय भेज दिया गया और बताया गया कि आरटीओ कार्यालय से एक्टिवा की एनओसी लेनी है और उसे सीएससी के माध्यम से रिक्वेस्ट डलवानी पड़ेगी।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry