संविधान हत्या दिवस: सीएम सैनी ने कहा- भारत के अंदर 1975 में इतना बड़ा अत्याचार हुआ, ये संविधान की हत्या थी

राज्य

हरियाणा 
हरियाणा में इमरजेंसी की 50वीं वर्षगांठ पर BJP पूरे प्रदेश में 'संविधान हत्या दिवस' मनाया। इस मौके करनाल पहंचे सीएम सैनी ने कहा कि आजाद भारत के अंदर 1975 में इतना बड़ा अत्याचार हुआ। ये संविधान की हत्या थी। आज 50 साल बाद भी हम उस भयानक दौर को याद कर रहे हैं। उस समय की सरकार ने संविधान को कुचल दिया। उन्होंने अनिल विज और मनोहर लाल खट्टर के पिता को उस समय उठा लिया। उनसे कहा गया कि एक व्यक्ति की जय बोलो, जब उन्होंने इनकार कर दिया तो उन्हें घोर यातनाएं दी गईं। 

 BJP के इस कार्यक्रम में पूर्व सीएम चौधरी बंसीलाल के परिवार से राज्यसभा सांसद किरण चौधरी और उनकी बेटी मंत्री श्रुति चौधरी को दूर रखा गया है। इमरजेंसी के दौरान नसबंदी अभियान ने किरण चौधरी के ससुर एवं पूर्व सीएम बंसीलाल को लोगों की नजर में खलनायक बना दिया था। नायब सैनी ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश ने असली आजादी और विकास का अनुभव किया है और लोगों के सपने पूरे हो रहे हैं। अटल जी ने दिल्ली-अमृतसर फोर लेन का काम शुरू किया, लेकिन कांग्रेस सरकार में यह धीमा हो गया। पहले करनाल से दिल्ली जाने में 6 घंटे लगते थे। 2047 में आजादी के 100वें वर्ष तक मोदी जी के सपनों का भारत बनेगा, जिसमें 140 करोड़ लोगों का योगदान होगा।

 सैनी ने कहा कि यही भारत है, जहां तीन पीढ़ियों ने देश के लिए कुर्बानी दी है। गुरु तेग बहादुर, गुरु गोविंद सिंह और उनके बच्चों ने देश के लिए अपना बलिदान दे दिया। आज का यह कार्यक्रम केवल अतीत को याद करने के लिए नहीं है, यह हमें भविष्य के लिए तैयार करने का अवसर भी है। हमें एक ऐसे भविष्य का निर्माण करना है, जहां लोकतंत्र हमेशा फलता-फूलता रहे। ऐसा रास्ता हम सबको बनाकर देना है। उन्होंने कहा कि जब देश अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरों से आजाद हुआ, तो इस आजादी में हमारे देश के नायकों ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए ये बलिदान दिया 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry