हरियाणा
हरियाणा में कोरोना के केसों में लगातार इजाफा हो रहा है। 24 घंटे में सूबे के 7 जिलों में 16 नए मरीज सामने आए हैं। यह पुष्टि 347 संदिग्ध लोगों के सैंपलों की जांच में हुई है। वहीं अच्छी बात यह है कि सूबे में अब तक किसी भी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। अब तक 489 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। एक्टिव केसों की बात करें तो सूबे में कुल 61 केस एक्टिव है। जिसमें गुरुग्राम में सबसे अधिक 20, फरीदाबाद में 17 और करनाल में 6 मरीज शामिल हैं।
सिविल सर्जन भी पाई गई संक्रमित
बताया जा रहा है कि सोनीपत जिले की सिविल सर्जन भी संक्रमित पाई गई हैं। उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर में होम आइसोलेट कर दिया गया है। सूबे में कोरोना को लेकर सबसे ज्यादा तीन जिले हॉट बने हुए हैं। पहला गुरुग्राम, दूसरा फरीदाबाद और तीसरा करनाल जिला है। वहीं कोविड के बढ़ते केसों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। ये वैरिएंट हल्का व मैनेजेबल है। फिर भी हम सतर्क हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
