पंचकूला की गौशाला में हैरान करने वाला मामला- गाय ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, देखने वालों की लगी भीड़

राज्य

पंचकूला 
हरियाणा के पंचकूला की गौशाला में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गाय ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। जिनमें तीन बछड़ियां और एक बछड़ा है। यह खबर सुनकर गौशाला में अब लोगों का तांता लगा हुआ है। 

गौशाला के संचालक ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार ऐसी घटना देखी है, जिसमें एक गाय ने चार बच्चों को जन्म दिया है। उन्होंने बताया कि जन्म के कुछ समय बाद बछड़ा मर गया लेकिन तीन बछडिया अभी भी जिंदा है।  यह खबर सुनकर गौशाला में अब लोगों का आना-जाना लगा हुआ है।

बता दें कि वैसे तो गाय एक बार में केवल एक बछड़े को जन्म देती है। कभी-कभार जुड़वां बछड़े हो सकते हैं। तीन या चार बच्चों का जन्म बहुत ही असामान्य होता है। एक लाख मामलों में एकआध केस आ सकता है। 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry