पंजाब में नीला ड्रम कांड, शेरपुर इलाके में नीले रंग के ड्रम में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी

राज्य

पंजाब 
पंजाब के जिला लुधियाना से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां के शेरपुर इलाके में नीले रंग के ड्रम में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव के दोनों हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे, जिसे  चादर में लपेट प्लास्टिक की बोरी में डालकर नीले रंग के ड्रम में फैंक दिया गया।  उक्त मामला तब सामने आया, जब कूड़ा बीनने वालों की नजर शेरपुर इलाके के एक खाली प्लॉट में ड्रम पर पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

 थाने की एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर कुलवंत कौर ने बताया कि कूड़ा बीनने वाले ड्रम को अपने साथ ले जाना चाहते थे और इसी इरादे से वे ड्रम के पास गए थे, लेकिन जैसे ही उन्हें दुर्गंध आई, उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्रम से बोरा निकाला, जिसमें एक व्यक्ति का शव मिला, जिसकी उम्र करीब 40 साल लग रही थी। शुरुआती जांच में पता चला कि शव 2 -3 दिन पुराना लग रहा है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry