विजिलेंस से भिड़ंत बनी बड़ी भूल? मजीठिया पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज

राज्य

चंडीगढ़
पंजाब के पूर्व मिनिस्टर और अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्हें बुधवार को ही पंजाब की विजिलेंस टीम ने लंबी जद्दोजहद के बाद गिऱफ्तार किया था। अब पुलिस उनके खिलाफ एक और केस दर्ज करने की तैयारी में है। अकाली नेता को 540 करोड़ रुपये के ड्रग्स कारोबार के मामले में अरेस्ट किया गया है। इस बीच पंजाब पुलिस के सूत्रों का कहना है कि बिक्रम सिंह मजीठिया और उनके समर्थकों ने विजिलेंस टीम को उसके काम से रोका था। इसके अलावा पुलिस के खिलाफ हिंसा भड़काने की कोशिश भी की गई थी। अब इस मामले में पुलिस केस दर्ज करने जा रही है।

दरअसल बिक्रम सिंह मजीठिया के अमृतसर स्थित आवास पर जब विजिलेंस टीम पहुंची थी तो उसका उनके समर्थकों ने विरोध किया था। यही नहीं एक 5 मिनट से लंबा वीडियो खुद मजीठिया ने एक्स पर शेयर किया था। इस वीडियो में दिखता है कि मजीठिया विजिलेंस टीम से बहस करते हैं। इसके अलावा विजिलेंस टीम के सादी वर्दी में पहुंचने और एक अधिकारी द्वारा खुद को एसपी बताए जाने पर सवाल उठाते हैं। यही नहीं मजीठिया अपने समर्थकों से कहते हैं कि वह पूरे वाकये का वीडियो बना लें। वह कहते हैं कि आप जो चाहें सवाल कर सकते हैं। इस पर टीम का कहना था कि विजिलेंस टीम वीडियोग्राफी के बीच सवाल कैसे कर सकती है।

अब जांच टीम की शिकायत के आधार पर नई एफआईआर ही दर्ज करने की तैयारी है। विजिलेंस टीम के अधिकारियों का आरोप है कि बिक्रम सिंह मजीठिया ने अधिकारियों को धमकी दी। इसके अलावा उन पर धक्कामुक्की करने, सबूतों को मिटाने और समर्थकों को पुलिस पर हमला करने के लिए उकसाने का भी आरोप है। विजिलेंस टीम का कहना है कि मजीठिया के समर्थकों ने सर्च के दौरान बाधा पहुंचाई। टीम का कहना है कि हमें जानकारी मिली थी कि कुछ महत्वपूर्ण सबूत मजीठिया के घर पर मिल सकते हैं। हम जब तक पहुंचे, उन्हें गायब करने का प्रयास किया गया। यही नहीं टीम ने आरोप लगाया है कि इंटरनेशनल लेवल के ड्रग तस्करों के मजीठिया के घर पर छिपे होने की खबर मिली थी।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry