फरीदाबाद
फरीदाबाद के तनु हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि ससुर ने हत्या से पहले तनु का रेप किया था। अब इस मामले में रेप की धाराएं भी दर्ज हुई। तनु को बाप-बेटे दोनों ने मिलकर खोदे गए गड्ढे में दबाया था। मुख्य आरोपी भूप सिंह व उसकी पत्नी सोनिया को 14 दिन की हिरासत में भेजा गया है। हत्या में आरोपी की बेटी की भी भूमिका रही है, उससे भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी करेगी। मृतक तन्नू का पति आरोपी अरुण अभी फरार है।
आरोपी भूप सिंह ने पुलिस रिमांड के दौरान पहले बताया था कि अरुण की शादी के बाद से ही घर में झगड़ा रहता था, तलाक लेने तक की नौबत आ गई थी। उसके परिवार ने तन्नु को रास्ते से हटाने की योजना बनानी शुरू कर दी थी। उन्होंने मिलकर तन्नु की हत्या करने की योजना बनाई थी। योजना के तहत वह अपनी घरवाली सोनिया को घटना से पहले अपनी रिश्तेदारी में उत्तर प्रदेश छोड़ आया था। योजना के तहत दिन में उसने घर के सामने एक गड्ढा खुदवाया और 21 अप्रैल को ही उसने तन्नु को गन्ने के जूस में नींद की गोली मिला दी थी। रात को जब तन्नु बेसुध थी तो उसका चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। फिर अपने बेटे अरुण की मदद से लाश को घर के सामने बने गड्ढे में डालकर मिट्टी से दबा दिया। फिर योजना अनुसार तन्नु के घर से कहीं चले जाने की सूचना पुलिस को दी थी।
सास-ससुर गिरफ्तार
25 अप्रैल को रोशन नगर फरीदाबाद में रहने वाले अरुण सिंह ने पुलिस चौकी नवीन नगर में अपनी पत्नी तन्नु राजपूत के 24 अप्रैल को घर से बिना बताए कहीं पर चले जाने की सूचना दी थी, जिस पर थाना पल्ला में संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। अनुसंधान के दौरान 20 जून को तन्नु की लाश घर के सामने एक गड्ढे से बरामद हुई और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ससुर भूप सिंह को गिरफ्तार का पुलिस रिमांड पर लिया था। अब अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने सास सोनिया (45) पत्नी भूप सिंह वासी रोशन नगर फरीदाबाद को काबू किया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
