चंडीगढ़
पंजाब-हरियाणा के बीच जल विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा हैं। केंद्र सरकार ने फिर सतलुज-यमुना लिंक नहर के जल बंटवारे को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए पहल की है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र भेजकर इस मुद्दे पर जल्द बैठक करने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि यह वार्ता 10 जुलाई के आस-पास दिल्ली में हो सकती है। बता दें कि इस मुद्दे पर बातचीत कई बार विफल रह चुकी है।
मई में सुप्रीम कोर्ट ने फिर से पंजाब और हरियाणा को मामले को सुलझाने के लिए केंद्र के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने पहले जल शक्ति मंत्री को इस मामले में मुख्य मध्यस्थ नियुक्त किया था और उनसे कहा था कि वे केवल 'मूक दर्शक' बने रहने के बजाय सक्रिय भूमिका निभाएं। सीआर पाटिल ने पुष्टि की कि विवाद को सुलझाने के प्रयास जारी हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

