नूंह
हरियाणा के नूंह जिले के खोरी कला गांव के पास अरावली के 5 एकड़ जंगल में फिर से आग लग गई। पड़ोसी राज्य राजस्थान के औद्योगिक कचरे को अवैध रूप से डंप करने और जलाने से अब तक कई बार आग लग चुकी है। यह आग इस मौसम में तीसरी बार लगी है। यहां पर अरावली पर्वत का पांच एकड़ जंगल हे इस आग से अरावली बेल्ट में पर्यावरण को खतरा बढ़ रहा है।
डीसी विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि खोरी कला में पिछले काफी लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है। राजस्थान के लगाते हुए भिवाड़ी और धारूहेड़ा एरिया है उसे तरफ से जो केमिकल फैक्ट्री का मलबा इकट्ठा करने वाले लोग हैं। इन्होंने यहां पर पॉलिथीन, प्लास्टिक, केमिकल वेस्ट है वह डाला हुआ था। इससे हमारे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है कई बार एसडीएम तावडू की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। इसको लेकर मामला भी दर्ज किया है और कुछ गिरफ्तारी भी की गई है। एक बार फिर खोरी कला में आग लगने की शिकायत आई है।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। इस पर कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर कल अधिकारियों के साथ एक बैठक की जाएगी। डीसी ने कहा कि वन विभाग को भी निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग इस जगह पर पौधा रोपण करे। उन्होंने कहा कि इसमें और भी मामले दर्ज किए जाएंगे और जो लोग दोषी हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

