बरनाला
एल.आई.सी. बरनाला शाखा ने पूरे भारत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शाखा प्रबंधक विजय कुमार जी ने जानकारी देते हुए बताया कि एल.आई.सी. की देशभर में 2048 शाखाएं हैं, जिनमें बरनाला शाखा ने क्वार्टर-1 में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि को लेकर स्थानीय स्तर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सहायक शाखा प्रबंधक श्री रोहित सोनी ने आयोजन का नेतृत्व किया। उन्होंने बताया कि इस सम्मान का श्रेय समस्त स्टाफ, एजेंटों और ग्राहकों के सहयोग को जाता है।
कार्यक्रम में एस.डी.एम. साहब, एमएम साहब तथा ब्रांच मैनेजर सीएलआईए श्री अमर मानकु ने केक काटकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया और पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सभी कर्मचारियों की मेहनत, लगन और टीम वर्क का परिणाम है। इस अवसर पर एल.आई.सी. के क्षेत्रीय प्रबंधक लेखराज जी (रीजनल मैनेजर इनचार्ज) धनौला ने बताया कि बरनाला शाखा लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है और यह सफलता आने वाले समय में और भी ऊंचाइयों तक पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि मंडल स्तर पर भी बरनाला शाखा नंबर एक स्थान पर बनी हुई है।
इसके अलावा क्षेत्रीय स्तर पर संजय बंसल जी (बिजनस एडमिनिस्ट्रेशन) भी नंबर एक स्थान पर हैं। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि न केवल बरनाला शहर के लिए गर्व की बात है बल्कि इससे पूरे पंजाब राज्य में एल.आई.सी. की साख और मजबूत हुई है। स्थानीय एजेंटों और अधिकारियों ने भी इस पर खुशी जाहिर करते हुए इसे एक प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
